Uncategorizedरीवा

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों का अचौक निरीक्षण

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत नईगढ़ी एवम मउगंज के ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण एवम कोविड 19 के संबंध में समीक्षा बैठक अनुविभाग मउगंज में
कोविड 19 महामारी के संक्रमण की ग्रामीण क्षेत्रों में रोकथाम हेतु ज़िला पंचायत लगातार प्रयास किये जा रहें है। दिनांक 14/5/21 को ग्राम पंचायत तेंदुआ,माडो एवम बहुती जनपद पंचायत नईगढ़ी अन्तर्गत तैयार कोविड आइसोलेशन एवम क्वॉरंटीन सेंटर का श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) अपर कलेक्टर (विकास) एवम मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा औचक निरीक्षण किया गए ,सेंटर में आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गए,कोरेन्टीन किये गए व्यक्ति से जानकारी प्राप्त की गई ,प्रारम्भिक लक्षण वाले एवम क्वॉरंटीन व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनने ,मेडिकल किट वितरण तथा जनता कर्फ़्यू के कड़ी से पालन के निर्देश दिए गए।

🔘 श्री वानखड़े जी द्वारा अनुविभागीय कार्यालय मउगंज में SDM, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,तहसीलदार एवम मुख्यकार्यपालन अधिकारी नगर परिसद की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से बस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए हैं-
🔘 ग्रामीणों इलाकों में कोविड 19 के संक्रमण प्रसार को रोकने हेतु विकासखंड एवम ग्राम पंचायत स्तर में आपदा सतर्कता समिति का गठन किया गया उक्त समितियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत संक्रमण रोकथाम हेतु उचित निर्णय ले कर उसका अनुपालन किये जाने के निर्देश दिए गए।
🔘 आज के दिन विशेष सर्तकता बरतने हेतु आगाह किया कि आज दिन्नाक को ईद त्यौहार होने से ग्रामो में भीड़ एकत्र नही हो साथ ही अक्षय तृतीया त्यौहार में बड़ी संख्या में विवाह का आयोजन किया जाता है ग्रामों में विवाह आयोजन रोकने के निर्देश जारी किया गए है जिसका कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है
🔘 ग्राम पंचायतों में कोविड 19 नियमों का कड़ाई से पालन ,बनाई गई व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश सर्व संबंधित को दिए गए।
🔘 महोदय द्वारा इस महामारी में लगातार दिन रात काम कर रहें अधिकारियों/कर्मचारियों( शासकीय सेवक ) निश्चित ही सराहना के पात्र है उनका मनोबल बढ़ाया गया,साथ ही कोरोना से खुद को कैसे सुरक्षित रखने उस पर सर्व संबंधित को सचेत किया गया।
🔘 ततपश्चात नगर परिसद मऊगंज का भृमण कर बनाये गए कंटेन्मेंट जोन का जायजा लिये। कंटेन्मेंट जोन में स्थिति रहवासियों से चर्चा की गई,बेहतर व्यवस्था बनने के निर्देश दिए गए
कोविड 19 के प्रभावी रोकथाम एवम संक्रमण की दर को कम करने हेतु लगातार निदेश जारी किए जा रहे उक्त प्रयासों के जमीनी स्थिति ,क्रियान्वयन एवम निरीक्षण हेतु औचक भृमण किया जा रहा है, महोदय द्वारा किसी भी ग्राम पंचायत में अचानक भृमण से ग्राम पंचायत स्तर में सतर्कता बढेगी,जिसके परिणामस्वरूप ज़िलें में संक्रमण दर लगातार कम हो रही है उक्त भृमण में ग्राम सतर्कता समिति सदस्य,ग्राम पंचायत एवम जनपद स्तरीय अधिकारी/,कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button