नई दिल्लीराष्ट्रीयरीवा

रीवा जिले मे बनाया गया 15 अगस्त की शाम एक दिया शहीदों के नाम

शहीदों के सम्मान में 15 अगस्त की शाम- 1 दीया शहीदों के नाम कार्य्रकम आयोजित किया – शिवकुमार पटेल देश की बात फॉउंडेशन

हमारे लिए, हमारी आजादी के लिए, हमारे भविष्य के लिए शहीदों ने अपनी कुर्बानी दी – शिवकुमार पटेल देश की बात फाउंडेशन

देश की बात फाउंडेशन मध्यप्रदेश के द्वारा रीवा में हमारे अमर शहीद जिन्होंने हमारे लिए , हमारी आज़ादी के लिए , हमारे भविष्य के लिए कुर्बानी दी , उनकी शहादत को नमन करने के लिए ’15 अगस्त की शाम- एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम’ को आयोजित किया गया ।

देश की बात फाउंडेशन शिवकुमार पटेल,जिला कोऑर्डिनेटर ने कहा- भारत की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवाई, माताओं की गोद खाली हो गई, बहनों के सिन्दूर धूल गए, लेकिन आज हम इतने व्यस्त हो गए हैं , उन शहीदों के सपनों के लिए काम करना तो दूर हम उनके बलिदानों को याद करना भी भूल गए हैं।”

आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ पर देश की बात फाउंडेशन के संस्थापक, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री गोपाल राय जी के आहवाहन पर देश की बात फाउंडेशन ने एक नई शुरुआत की है । देश की बात फाउंडेशन के शिवकुमार पटेल , जिला कोऑर्डिनेटर ने कहा- देश की बात फाउंडेशन पूरे देश के 500 जिलों के 1000 जगहों पर 15 अगस्त की शाम, 1 दीया शहीदों के नाम कार्य्रकम को आयोजित कर रहा है, उसी की तर्ज पर स्वामी विवेकानंद पार्क में 15 अगस्त की शाम- 1 दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम को आयोजित किया ताकि देश में अमर शहीदों के सपनों को देश के हर कोने के लोगों तक पहुंचाया जाए, इससे देश में सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर नए भारत के निर्माण के लिए संगठित होकर काम किया जाए ।

15 अगस्त की शाम- 1 दीया शहीदों के नाम कार्य्रकम में सुभम बघेल , विजय तिवारी , शुभांशु दिवेदी , प्रमोद शर्मा रवि मिश्र साथी उपस्थित थे । कार्य्रकम के अंत में शहीदों के सपनों के भारत को बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button