रीवा

भाजपा के इशारे से गुजरात चुनाव में लोकतंत्र की हत्या


गुजराज चुनाव मे भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र की खुलआम हत्या
गुजरात में भयरहित व निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने हेतु राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
रीवा, 18 नवम्बर 2022। आम आदमी पार्टी रीवा के द्वारा कमिश्नर कार्यालय रीवा के सामने एक दिवसीय धरना पर बैठ कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम गुजरात विधानसभा चुनाव में स्वतः संज्ञान लेकर गुजरात चुनाव आयोग एवं गुजरात प्रशासन को निष्पक्ष, भयरहित चुनाव कराने के कड़े निर्देश जारी किये जाने हेतु आम आदमी पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट विजय मिश्रा के नेतृत्व में संभागायुक्त रीवा को ज्ञापन सौपा गया। श्री विजय मिश्रा ने बताया कि गुजरात चुनाव के हालात आपसे छुपे नहीं हैं, आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वारों के साथ अपहरण जैसी घटनायें घटित हो रही हैं, आप कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से मना किया जा रहा है व कार्यकर्ताओं को प्रचार के दौरान डराया धमकाया जा रहा है, गुजरात पुलिस के द्वारा भाजपा के दबाव मे आकर खुलेआम गुण्डागर्दी पर उतारू है, जगह-जगह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट करने पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट भी नहीं लिखी जा रही है। उक्त कृत्यों से निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव होगा? क्या यह प्रजातंत्र की हत्या करना नहीं है? यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। प्रजातंत्र बचाने के लिए इस पर रोक लगाना अत्यन्त आवश्यक है। आम आमदी पार्टी के मदाधिकारियों ने आयुक्त रीवा के माध्यम से महामहीम राष्ट्रपति जी से मांग की है कि अतिशीघ्र गुजरात चुनाव आयोग एवं गुजरात प्रशासन को निष्पक्ष, भयरहित वातावरण बनाकर चुनाव कराने के कड़े निर्देश जारी किया जाय, अन्यथा आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन जगह-जगह किया जायेगा।
धरना प्रदर्शन व ज्ञापन पत्र सौपने वालों मे प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष एड0 राजीव सिंह शेरा, संगठन मंत्री महर्षी सिंह, जिला संगठन सचिव गुलाब सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा प्रभारी सिरमौर अर्जुन सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा, पूर्व जोन प्रभारी मानबहादुर पटेल, पूर्व महापौर प्रत्याशी इंजी. दीपक सिंह पटेल, शोसल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश पटेल, गुरुदत्त पाण्डेय, आशा त्रिपाठी, सीमा पुनानंद तिवारी, रंजन गुप्ता, सुधीर साहू, अतुल पटेल, उमेश यादव, रमाकांत यादव, उमेश यादव, दिलीप सिंह बघेल, नीरज वर्मा, राजनीनिश कुमार रवि, महेन्द्र वर्मा, राजेश दुबे, आफताब आलम, अनंत मिश्रा, रजनीश कुमार रवि, वृज कुमार यादव,पप्पू कनौजिया आदि सैकड़ों की संख्या मे पार्टी पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button