
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे तिहाड़ जेल वापस जाने पर कोई “तनाव या चिंता” महसूस नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मैं देश को बचाने के लिए कारावास को अपने “संघर्ष” का हिस्सा मानता हूं. केजरीवाल की अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म हो रही है. केजरीवाल को मौजूदा लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के लिए 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी. जब अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ वापस भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे कोई तनाव या चिंता नहीं है. अगर मुझे वापस जाना पड़ा तो मैं वापस चला जाऊंगा. चाहे मुझे फांसी भी हो जाए तो भी AAP खत्म नहीं होगी”
#arvindkejriwal #aap #delhi #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #Abpnews #india




