अंतरराष्ट्रीयराजनीति

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि आम चुनाव होंगे, जानिए कब 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि आम चुनाव होंगे, जानिए कब

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव की घोषणा की है। 4 जुलाई को ब्रिटेन में संसदीय चुनाव होंगे।प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद आम चुनाव की तारीखों का ऐलान किया । हालांकि कैबिनेट की बैठक से पहले इस बात की चर्चा तेज थी कि बैठक में जल्द आम चुनाव कराने पर सहमति बन सकती है। यह अनुमान सही साबित हुआ और ऋषि सुनक ने संसद भंग करने की सिफारिश कर दी है। देश में 4 जुलाई को संसदीय चुनावों के लिए वोटिंग होगी।

 

लेबर पार्टी पर साधा था निशाना

हाल में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि इस साल की दूसरी छमाही में आम चुनाव होंगे। उन्होंने संसद में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ अच्छी खबरें भी दीं जिनमें महंगाई दर कम होकर 2.30 प्रतिशत रहने की घोषणा भी शामिल है। वहीं सुनक ने विपक्षी दल लेबर पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा था और कहा था कि लेबर पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल देगी।

 

चुनाव पूर्व अनुमानों में लेबर पार्टी मजबूत

इससे पहले ऋषि सुनक ने इस साल अक्टूबर या नवंबर में आम चुनाव की बात कही थी। लेकिन बुधवार को कैबिनेट की बैठक में उन्होंने संसद भंग करने की सिफारिश कर दी। जानकारी के मुताबिक ऋषि सुनक इस फैसले के संबंध में जल्द ही किंग चार्ल्स से मुलाकात करने जा सकते हैं। हालांकि चुनाव से पहले के अनुमानों के मुताबिक फिलहाल विपक्षी लेबर पार्टी मजबूत स्थिति में और कंजरवेटिव पार्टी की हालत खराब बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button