रोजगार दो या फांसी दो

*रोजगार दो या फांसी दो — जयेन्द्र सिंह सोमवंशी*
मध्यप्रदेश के सतना में प्रदेश में फैली बेरोजगारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश समिति सदस्य एवं आप यूथ विंग के *प्रदेश उपाध्यक्ष जयेन्द्र सिंह सोमवंशी जी की अध्यक्षता में सतना सांसद गणेश सिंह के निवास का घेराव* किया गया।
आम आदमी पार्टी के इस आंदोलन से सतना सांसद इतना घबरा गए कि *डरकर अपने निवास से भाग खड़े हुए*। एवं उनके प्रतिनिधि ने भी युवाओं के सामने आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद तहसीलदार के समझाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस पूरे घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमा झपटी भी हुई एवं पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के *प्रदेश उपाध्यक्ष जयेन्द्र सिंह सोमवंशी* के पैर में पुलिस के द्वारा में लाठी मारी गई , इंजी. निशांत श्रीवाष्तव के हाथ में एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पारस के पेट हाथ में चोट आई है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम सिंह बघेल भी कमर में छोटे आई है यूथ विंग जिला अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार के पेट में एवं देवांशु दुवेदी को लाठी मारकर पुलिस के द्वारा घायल किया गया।
आंदोलन की अध्यक्षता करते हुए जयेन्द्र सिंह सोमवंशी जी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में बेरोजगारी बहुत अधिक बढ़ गई है युवा दर दर भटकने पर मजबूर है। युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है, परीक्षा फीस के नाम पर युवाओं से करोडो रूपए वसूले जा रहे हैं, लेकिन न तो परीक्षाएं कराई जा रही है, न ही नौकरी दी जा रही है और अगर परीक्षाएं करा भी देते हैं तो उनके रिजल्ट नहीं आ पाते हैं।
सोमवंशी जी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या सरकार द्वारा उत्पन्न समस्या है। वर्तमान में छात्र-छात्राओं के स्नातक व स्नातकोत्तर करने के बावजूद कई वर्षों तक भर्ती नहीं आती जिसके कारण युवाओं को सामाजिक एवं मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है।
सोमवंशी जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है लेकिन पिछले कुछ सालों से युवाओं की घोर अवहेलना की जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार द्वारा अनेक घोषणाएं तो की जा रही है लेकिन इस दिशा में कोई भी प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। सतना में 4 बार से सांसद गणेश सिंह ने युवाओं के हित में आज तक कोई भी काम नहीं किया। गणेश सिंह के द्वारा क्षेत्र के युवाओं की घोर उपेक्षा की गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गणेश सिंह से स्तीफा देने की मांग की।
सोमवंशी जी ने कहा कि या तो युवाओं को *रोजगार प्रदान किये जायें* या फिर रोजगार मांगना सरकार की नजर में गलत हो तो *हमें फांसी दी जाये*।
सोमवंशी जी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त होने से पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्य का अधिक बोझ पड़ता है एवं पद रिक्त होने से युवाओं को भी अवसर नहीं मिल पाता। युवा बेरोजगार घूमने पर मजबूर हैं।
सोमवंशी जी ने कहा कि सरकार का ई श्रम कार्ड पोर्टल बताता है कि मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 30 लाख युवा बेरोजगार हैं अगर बात वास्तविकता में की जाये तो ये संख्या दोगुनी एवं तीन गुनी है।
*आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता श्री जयेन्द्र सिंह सोमवंशी जी की अध्यक्षता में सांसद गणेश सिंह के निवास का घेराव कर घंटो नारेबाजी करते रहे।*
श्री जयेन्द्र सिंह सोमवंशी के द्वारा युवाओं के हित में मांग की गई कि भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया जाये, विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ती हेतु प्रतिवर्ष भर्ती की जाये। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया अधिकतम 10 माह में पूर्ण कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएं एवं उक्त समय सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण न होने की की दशा में नियुक्ति होने तक अभ्यार्थी को ₹5000/- प्रतिमाह क्षतिपूर्ती भत्ता दिया जाये।
परीक्षाएं या तो ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएँ या फिर ऑनलाइन माध्यम से होने वाली परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर सभी के लिए पेपर का एकसमान कठिनाई स्तर रखते हुए परीक्षा एक ही दिन में विभिन्न पारियों में आयोजित कराई जाएँ। संविदा एवं आउटसोर्स प्रारूप में भर्ती पूरी तरह से बंद की जाएँ। सभी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क अधिकतम ₹100/- किया जाये। प्रत्येक परीक्षा में आवेदन हेतु आवेदन करने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य किया जाये तथा अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5% पदों पर ही आवेदन की पात्रता दी जाये। इंटरव्यू के आधार पर सीधी भर्ती को बंद किया जाये।
रोजगार पोर्टल में सुधार किया जाए। प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की जानकारी सार्वजानिक रूप से उपलब्ध कराई जाए। रोजगार पोर्टल पर बेरोजगार युवाओं की संख्या समय समय पर अपडेट की जाये।
विद्यार्थी के स्नातक या स्नातकोत्तर होने के पश्चात् 1 वर्ष के बाद भी अगर सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तो उसे ₹5000/- प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाये।
वर्तमान में प्रदेश में भर्तियों के लिए MPPEB कार्यरत है जो स्वतंत्र संस्था न होने के कारण इसमें घपले, घोटाले व पेपर लीक के मामले सामने आते हैं। इसके निदान के लिए राज्य भर्ती आयोग का गठन किया जाये जो पूर्णतः स्वतंत्र हो और संवैधानिक दर्जा प्राप्त हो। राज्य में आयोजित होने वाली समस्त भर्ती प्रक्रियाओं के लिए विधिक भर्ती आयोग का गठन किया जाये।
परीक्षाओं में धांधली या घोटाला सामने आने पर घोटाले की तुरंत SIT या CBI को जांच सौंपी जाये। एवं 45 दिन के भीतर जाँच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। साथ ही जिस कंपनी के अंतर्गत परीक्षाओं में धांधली हुई हो उसे तुरंत राज्य में ब्लैकलिस्ट किया जाये और उस कंपनी को भविष्य में कभी भी किसी भी प्रकार की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति न दी जाये। धांधली की स्थिति में सम्बंधित कंपनी के द्वारा समस्त अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क 1 माह के अंदर वापस लौटाया जाये। भर्तियों में भ्रष्टाचार ख़त्म करने एवं पारदर्शिता हेतु हेल्पलाइन नंबर की सुविधा होनी चाहिए।
सांसद गणेश सिंह के भागने के बाद तहसीलदार द्वारा जल्द ही उक्त मांगो पर संज्ञान लेने के आश्वासन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा *ज्ञापन पत्र सौंपा* गया।
श्री जयेन्द्र सिंह सोमवंशी जी ने कहा कि अगर जल्द ही उक्त मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ मिलकर पूरे सतना जिले में *उग्र आंदोलन* करेगी।युवाओं की लड़ाई आम आदमी पार्टी अब सड़कों पर लड़ेगी। आम आदमी पार्टी हर हाल में युवाओं का शोषण नहीं होने देगी।
उक्त आंदोलन में आम आदमी पार्टी दिव्यांशु द्ववेदी,विजय गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा, अनुराग सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, पुष्पेन्द्र सिंह, मोनिका बंसल,आरती वर्मा, सत्यभामा सोनी, मीना सतनामी सुरेंद्र प्रजापति, अमन सिंह बिसेन, राहुल पांडेय, सोनू प्रजापति, संदीप जैसवाल, पवन सिंह,अंटू, प्रिंस, सुनील कुशवाह, प्रसन्न पटेल, रितेश नामदेव, रहीश द्विवेदी, रवि पांडे, नितिन तिवारी , महिला विंग जिलाध्यक्ष रीवा मंजुला सिंह जी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।