रीवा


जरमोहरा बांध में कच्ची फसल में जेसीबी चलना भ्रूण हत्या:-प्रमोद शर्मा।
पीड़ित किसानों के साथ प्रमोद शर्मा की प्रेस वार्ता।

रीवा/सिमरिया – 06 नवम्बर, 2021

पीड़ित किसानों के साथ प्रमोद शर्मा की प्रेस वार्ता।

आम आदमी पार्टी रीवा के जिला अध्यक्ष व विधानसभा सेमरिया के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी ने पीड़ित किसानों के साथ इंडियन कॉफी हाउस में प्रेस वार्ता की ।। जिला अध्यक्ष ग्रामीण वा पूर्व विधानसभा प्रत्यासी प्रमोद शर्मा ने पत्रकारों के सामने पीड़ित किसानों के साथ मंच साझा करते हुए बताया कि जरमोहरा बांध में पिछले 40 वर्षों से डूब से बची जमीन पे सिचाई विभाग के अनुमति से सैकड़ो गरीब किसान मध्यप्रदेश के नियम अनुसार खेती करते आ रहे है। जिसमे तीन फसल ली जाती है। और जुर्माना राशि पहले कम थी अब 2000 रु एकड़ रसीद कटवाते है। जो कि मध्यप्रदेश के सिचाई विभाग के अनुमति से होती जा रही है।
यह स्थान सेमरिया से 10 किलोमीटर उत्तरप्रदेश के सिमा पे कटाई ग्राम में है। इस ग्राम में आदिवासी लोगो की संख्या ज्यादा है। जिनके द्वारा अपना जीवन यापन करने के लिए इसी भूमि पे खेती ही मात्र रास्ता है।
पिछले दिनों सेमरिया में जनता को सत्ता के विधायक द्वारा अपने साथ मजबूर कर साथ रहने का दबाव का खेल खेला जा रहा। इस ग्राम में एक परिवार लवकेश सिंह है। जिनका आदिवासी के साथ अच्छे संबंध है। और 2018 में बड़ी संख्या में बीजेपी के विरोध में वोट पड़े थे। तब से ये करने की जुगत शुरू हुई। लेकिन नियम अनुसार खेती करने पे बात नही बन पाई।
और लवकेश सिंह सहित अन्य को ये कार्यवाही की धमकी मिलती रही। पर गरीब सहित लोग झुके नही।
उसके बाद सिचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा शिकायत करवाया गया। की इस जमीन पे अतिक्रमण कर एक ब्यक्ति द्वारा खेती की जा रही। जबकि डूब में जिसकी जमीन थी वही लोगो को वरीयता के आधार पे खेती करने की अनुमति मिलती आ रही थी।
अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में एक क्रूर ताना बाना बुना गया। और बिना वजह वहाँ कच्ची धान पे JCB, हार्वेस्टर चलाया गया लोगो को धमकाया गया। जिसका वीडियो मेरे द्वारा आप सभी के सामने सामने दिखाया जा रहा। वा सोसल मीडिया में वायरल हो रहा।
आदिवासी महिलाओं के गुहार फसल नष्ट न करे मैं किसान की बेटी विनती करती हूं
लगातार विनती करने के बाद भी आखिर ऐसी क्या हड़बड़ी थी कि एक माँ के पेट मे पल रहे भ्रूण जैसी कच्ची खड़ी फसल पे JCB, हारवेस्टर बिना किसी विरोध के भ्रूण हत्या की गई। जबकि वीडियो में साफ सुना जा रहा है। कि फसल नष्ट न करे काटने के बाद जमीन ले ली जाय।
जिसपे सिचाई विभाग पैसा जमा करवाये तो अतिक्रमण कैसा
अभी हाल ही में हर साल की भांति सिचाई विभाग ने पर एकड़ 2000 रु जमा कराए थे। पीड़ित यादव परिवार जिसकी जमीन में सबसे ज्यादा नुकसान किया गया 27/10/2021 में पैसे जमा किये। और बिना कोई नोटिश दिए कच्ची फसल कटाई गई।
अगर जरमोहरा बांध में बरगी का पानी गिरा कर किसानों को लाभ पहचान तो गरिबो को इस जमीन पे पट्टा की झूठी बात क्यो
इस घटना के बाद मालूम हुआ कि गरीब लोगों को पट्टा दिया जाएगा। जिसका मैं स्वागत करता हूँ। लेकिन इस घटना को छुपाने जो झूठ बोल जा रहा वो यह है कि इस बांध में बरगी का पानी गिराया जाएगा। तो फिर पट्टा वाली बात कहा से अति है। या फिर ये जरमोहरा बांध को खत्म करने की प्रसासन की योजना है। इस बात को सेमरिया 84 के किसानों के सामने विधायक सेमरिया स्पस्ट करे।
इस वार्ता में पीड़ित किसानों ने बताया कि यह सब एक ब्यक्ति से राजनीतिक बदला के कारण गरिबो पे अत्याचार हुआ जिसको भगवान देख रहा।
इस प्रेस वार्ता में आप जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रमोद शर्मा, किसान जिला अध्यक्ष शुभ्रांसु द्विवेदी, सुभम सिंह, पीड़ित किसान रामक्लेश यादव , राजभान यादव , राघवेन्द्र यादव,सनत कुमार कोल,प्रमिला यादव, बबिता कोल आरती यादव, प्रियंका सिंह,लाल कोल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button