सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला ने छह वर्षीय बच्चे को कलम से मारा और वो लहू लुहान हो गयी , 8 साल की सजा हो सकती है

सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला ने छह वर्षीय बच्चे को कलम से मारा और वो लहू लुहान हो गयी , 8 साल की सजा हो सकती है
सिंगापुर: सिंगापुर में भारतीय मूल की एक महिला पर 6 साल के बच्चे पर कलम से हमला करने का आरोप है। मामला 2022 का है, जहां एक बाल देखभाल केंद्र में छह वर्षीय बच्चे पर कलम से कई बार वार करने का आरोप लगा है। इस हमले में बच्चे के चेहरे और सिर पर घाव हो गए थे। आरोपी महिला (43) को ‘चिल्ड्रेन एंड यंग पर्सन्स एक्ट’ के तहत उस बच्चे की देखरेख करने में लापरवाही का जिम्मेदार माना गया है। अब इस मामले में महिला को कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है।
चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार अदालत ने एक व्यापक प्रतिबंध आदेश जारी किया जिसके अनुसार पीड़ित की पहचान, आरोपी की पहचान और साथ ही घटना के स्थान को प्रकाशित करने की अनुमति नहीं है। खबर में कहा गया है कि आरोप पत्र के अनुसार महिला एक भारतीय नागरिक और सिंगापुर की स्थायी निवासी है। बाल देखभाल केंद्र में 16 नवंबर, 2022 से बच्चे की देखरेख आरोपी महिला कर रही थी, उस दौरान उसने कथित तौर पर बच्चे पर कई बार कलम से वार किए जिससे उसके सिर और चेहरे पर घाव हो गए।




