
1 जून तक के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं
केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा,
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक जमानत दी। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा, दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होना है।



