मनोरंजनसिनेमा
Trending

वंशिका ने पिता सतीश कौशिक की मौत के बाद इस व्यक्ति को ‘हैप्पी फादर्स डे’ की शुभकामना दी  

 

वंशिका ने पिता सतीश कौशिक की मौत के बाद इस व्यक्ति को ‘हैप्पी फादर्स डे’ की शुभकामना दी

 

 

भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक सतीश कौशिक का पिछले साल 9 मार्च को निधन हो गया था। सतीश ने अपने अभिनय और निर्देशन से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई थीं। ऐसे में उनकी अचानक निधन की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। वहीं आपको बता दें कि सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी बेटी वंशिका और पत्नी को छोड़कर गए हैं।  एक्टर की बेटी उनके काफी करीब थी। ऐसे में जब सतीश कौशिक का निधन हुआ था तो उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने उनकी बेटी का पूरा ख्याल रखने का वादा किया था।

 

 

 

 

सतीश कौशिक की बेटी का पोस्ट वायरल

 

अनुपम का कहना था कि वो वंशिका के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वंशिका के साथ फोटो और तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब हाल ही में ‘फादर्स डे’ के मौके पर वंशिका ने अनुपम खेर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।वंशिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- “हैप्पी फादर्स डे अनुपम अंकल!” इसके बाद  वंशिका का प्यार देख अनुपम खेर ने भी इसपर रिएक्ट किया है।  अनुपम ने वंशिका की पोस्ट को अपनी स्टोरी में दिल वाले इमोजी के साथ दोबारा पोस्ट किया है।

 

बीते साल हार्ट अटैक से हुई थी मौत

 

बता दें कि सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं जिन्हें उनकी एक्टिंग और निर्देशन के लिए आज भी याद किया जाता है। सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। इसके बाद से अनुपम खेर उनकी बेटी वंशिका का ख्याल रख रहे हैं। अब फादर्स डे के मौके पर सतीश कौशिक की बेटी ने उन्हें विश कर अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया है। अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button