मनोरंजनरीवा
Trending

देहात लोक रंग पर्व हुआ संपन्न

देहात लोकरंग पर्व 2025 के तीसरे दिन नाटक जानपड़े की हुई प्रस्तुति।

 

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से रावेन्द्र प्रताप सिंह शिक्षा सांस्कृतिक समिति द्वारा देहात लोक रंग पर्व का आयोजन दिनांक 9 से 11 फरवरी तक सखी मंडपम सभागार , बी.टी. एल. फैक्ट्री के पास रीवा में प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है । कार्यक्रम मे दूसरे दिन पूर्व रंग की प्रस्तुति मे लाठी प्रदर्शन इसनिकधा तिवारी और बादल नट के द्वारा की गई साथ ही अनुज कनोजिया द्वारा योग प्रदर्शन कर दर्शकों क मन मोह लिया एवं सतना के कलाकारों के द्वारा रंग संगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को बघेली लोक गीतों के साथ अपने साथ बाधे रखा इसके बाद नाटक जानपड़े की प्रस्तुति हुई जिसके लेखक एवं निर्देशन सविता दाहिया क रहा एवं प्रस्तुति लोक रंग सतना कटनी की रही।

 

कथा सार –

“जान पाड़े”

 

“जान पाड़े”बघेलखंड की प्रसिद्ध लोक कथा है जिसमें एक व्यक्ति जो कुछ भी नहीं जानता वह महिमामंडित कर दिया जाता है कि वह सब कुछ जानता है। पूरे नगर का सबसे बड़ा जान पाड़े हैं। वो किस्मत का इतना धनी हैं कि, जो बोल दे वह सच हो जाता है। यह महज इत्तेफाक ही है जो समय के अनुकूल उसके ऊपर प्रभावी हो जाता है। एक साधारण व्यक्ति की ख्याति दूर-दूर तक फैल जाती है और आसपास के लोग उसे “जान पाङे” की उपाधि देकर अपनी समस्याओं का हल खोजने उसकी शरण में आने लगते हैं। अपने सामर्थ्य अनुसार वह लोगों की समस्याओं का हल अंदाजे से करता है लेकिन उसका अंदाजा भी सटीक निकल जाता है। धीरे धीरे उसकी ये प्रतिभा बढ़ती है और जीवन की शेष पूर्ति प्रतिष्ठा द्वारा हो जाती है।

 

प्रस्तुति के दौरान इन कलाकारों ने सहभागिता की

नाटक “जानपाड़े”

 

*मंच पर:-*

 

सूत्रधार 1 -अनामिका दाहिया

 

सूत्रधार 2-अखिलेश दाहिया

 

भोंदू-राम बहादुर दाहिया

 

दद्दा(भोंदू के पिताजी)-इश्ताक खान

 

अम्मा(भोंदू की मां)-मंजुला तिवारी

 

बाबू जी(भोंदू के ससुर)-अखिलेश दाहिया

 

अम्माजी (भोंदू की सास)-पूजा सेन

 

कलावती -अनामिका दाहिया

 

राजा -इश्ताक खान

 

रानी-मंजुला तिवारी

 

मंत्री- मनीष कुशवाहा

 

सिपाही-सुमित सेन, आनंद

 

निन्नी नाउन-द्वारिका दाहिया

 

छोटा दूल्हा-कुणाल दाहिया

 

छोटी दुल्हन- शिवांश दाहिया

 

भैंस-मनीष कुशवाहा,आशुतोष चौधरी,पप्पू कुशवाहा

 

पंडित जी -आनंद

 

अमदरा वाली-सपना सिंह

 

भोंदू का दोस्त-सुरेन्द्र चौधरी

 

कंडा चोर-पप्पू कुशवाहा

 

धरी वाला मनई-सुमित सेन

 

कोरस-मनीष कुशवाहा, आनंद दाहिया, आशुतोष चौधरी,शिवांश दाहिया, कुणाल दाहिया, पप्पू कुशवाहा,सपना सिंह, सुमित सेन

सभी कलाकारों ने अपने अभिनय और व्यंगो से दर्शकों क मोह लिया कार्यक्रम क संचालन राजमणि तिवारी, अखण्ड सिंह एवं भूमिका निगम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button