नई दिल्लीराजनीति

आतिशी के जल सत्याग्रह से पहले पत्नी सुनीता ने केजरीवाल का ये सन्देश पढ़ा

Delhi is dying..।कहाँ जायेंगे लोग?आतिशी के जल सत्याग्रह से पहले पत्नी सुनीता ने केजरीवाल का ये सन्देश पढ़ा।

 

 

 

 

 

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार से पानी सत्याग्रह शुरू कर दिया है। आतिशी ने कहा कि हर संभव प्रयास के बावजूद हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है। इससे राजधानी दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार और हरियाणा से पानी की मांग लोकर आतिशी ने शुक्रवाह दोपहर 12 बजे से जंगपुरा के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह शुरू किया है।

 

पत्नी सुनीता ने पढ़ा केजरीवाल का संदेश

 

सत्याग्रह शुरू करने से पहले पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक लिखित संदेश पढ़ कर सुनाया है। केजरीवाल के इस संदेश में उन्होंने पढ़ा, ‘इस बार देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। 100 साल में इतनी गर्मी पहली बार पड़ी है। ये किसी के हाथ की बात नहीं बल्कि भगवान की मर्जी है, लेकिन हम मिलकर समस्या को तो कम कर ही सकते हैं। लोग गर्मियों में प्यासे लोगों के लिए पानी देते हैं, इससे सबको पुण्य मिलता है।’

 

यह राजनीति करने का समय नहीं- केजरीवाल

 

अपने संदेश में केजरीवाल ने कहा, ‘इस मुश्किल घड़ी में भी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को मिलने वाले पानी को भी कम कर दिया है। दिल्ली प्यासी मर रही है। दिल्ली वाले कहां जाएं? माना कि दिल्ली और हरियाणा में अलग-अलग पार्टियों की सरकार है, लेकिन क्या यह राजनीति करने का समय है? आज आतशी अनिश्चितकालीन धरना करने को मजबूर है। वो कुछ नहीं खाएगी अपने शरीर को कष्ट देगी।’

 

 

 

 

 

 

 

जब तक दिल्ली को नहीं मिल जाता पानी, तब तक रहेगा सत्याग्रह

 

अपने पानी सत्याग्रह की जानकारी शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी जारी है। आज भी 28 लाख दिल्लीवासियों को पानी नहीं मिल रहा है। हर संभव प्रयास के बावजूद हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है। महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ लड़ना है तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना चाहिए। इसलिए वह पानी सत्याग्रह शुरू कर रही रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली के लोगों को हरियाणा से उनके हक का पानी नहीं मिल जाता है, वह अनशन पर रहेंगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button