Cricket

“असली मैच तो यूजी…”, युजवेंद्र चहल मिस्ट्री गर्ल के साथ मस्ती में व्यस्त, बीच में कूदे विवेक!

युजवेंद्र चहल, आरजे महविश और विवेक ओबेरॉय।
रविवार को चैम्पियन्स ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। शानदार मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को चियर अप करने के लिए कई सितारे भी पहुंचे थे। भारत ने शानदार अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड को हरा दिया। कीवी को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी भारतीय टीम ने अपने नाम कर ली। इस मैच में कई शानदार मोड़ देखने को मिले। मजेदार मैच को देखने के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय भी पहुंचे थे। एक्टर के साथ उनका बेटा भी मैच देखता नजर आया। इस दौरान एक्टर ने एक वीडियो बनाकर भी साझा किया। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल नजर आए। टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी इस वीडियो में दिखी। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है।

विवेक ने दिखाया वीडियो
सामने आए वीडियो में विवेक ओबेरॉय के ठीक पीछे युजवेंद्र चहल ब्लैक आफटफिट में बैठे हैं। उनके साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्यू डेनिम एक लड़की भी बैठी नजर आ रही है। इस लड़की के साथ युजवेंद्र चहल बातों में लगे हुए हैं। दोनों की इन बातों के बीच ही विवेक ओबेरॉय एक वीडियो बनाने लगते हैं और अचानक ही युजवेंद्र चहल से सवाल करते हैं। वो पूछते हैं, ‘यूजी क्या लग रहा है, 251 इंडिया जीतेगी?’ इसके जवाब में युजवेंद्र कहते हैं, ‘आराम से।’ ये सुनते ही विवेक भी आराम से बोलकर हंस पड़ते हैं और युजवेंद्र चहल के बगल बैठी लड़की भी उन्हें देखते हुए मुस्कुराती रहती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोगों के ऐसे-ऐसे रिएक्शन आ रहे हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button