मनोरंजनसिनेमा

प्रीति जिंटा के लाहौर 1947 की शूटिंग में छूटे पसीने, इस फिल्म को बताया सबसे कठिन

Preity Zinta's Lahore 1947 shooting lost sweat, told this film the hardest

entertainment

प्रीति जिंटा के लाहौर 1947 की शूटिंग में छूटे पसीने, इस फिल्म को बताया सबसे कठिन

 

फिल्म ‘दिल से’ से करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति जिंटा बॉलीवुड का जाना माना नाम है। उन्होंने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसमें से ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर जारा’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल है। हालांकि डिंपल गर्ल लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। लेकिन अब वो जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर अपनी डिंपल वाली मुस्कान बिखेरने आ रही हैं।

 

प्रीति जिंटा ने पूरी की ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ से प्रीति लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करके दी है। इस वीडियो में उन्होंने ‘लाहौर 1947’ की स्क्रिप्ट से लेकर फिल्म की टीम तक की झलक दिखाई है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि यह उनकी सबसे मुश्किल मूवी थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा – ‘लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो गई है और मैं इस बेहतरीन अनुभव के लिए पूरी कास्ट और क्रू की जितनी आभारी हूं, उतना कम है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म की उतनी ही तारीफ करेंगे और इसका आनंद लेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय लिया है। यह निश्चित रूप से मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है। पिछले कुछ महीनों की कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए सभी को पूरे अंक। राज जी, आमिर, सनी, शबाना जी, संतोष सिवन और ए आर रहमान का तहे दिल से शुक्रिया।’

 

इन फिल्मों में दिखी प्रीति -सनी की जोड़ी

बता दें कि ‘लाहौर 1947’ फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा साथ नजर आएंगे। इससे पहले प्रीति और सनी ने ‘हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘फर्ज’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। प्रीति आखिरी बार ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं। ये फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी। ऐसे में एक्ट्रेस 6 साल बाद एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button